डिलीवरी गर्ल ने प्रेग्नेंट लेडी पर हमला किया:2 डॉलर टिप मिली तो चाकू से 14 वार किए

अमेरिका के फ्लोरिडा में कम टिप मिलने से नाराज पिज्जा डिलीवरी गर्ल ने प्रेगनेंट महिला पर चाकू से 14 बार हमला किया। पुलिस के मुताबिक आरोपी ने 2 डॉलर यानी करीब 170 रुपए टिप मिलने से नाराज हुई और वारदात को अंजाम दिया। हमले में महिला बुरी तरह जख्मी हो गई। उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां हालत गंभीर बनी हुई है। ABC न्यूज के मुताबिक कुछ दिन पहले फ्लोरिडा के एक मोटल में बर्थडे सेलिब्रेशन के दौरान 22 साल की डिलीवरी गर्ल ब्रियाना अल्वेलो आर्डर लेकर पहुंची थी। जिसके बाद टिप को लेकर प्रेग्नेंट महिला के साथ विवाद हो गया। पुलिस के मुताबिक अल्वेलो कुछ देर अपने एक दोस्त के साथ हथियार लेकर पहुंची और गर्भवती महिला पर हमला कर दिया। ओस्सिओला काउंटी शेरिफ ऑफिस ने फेसबुक पर इसकी जानकारी देते हुए लिखा- आरोपी लड़की बंदूक लेकर एक अनजान शख्स के साथ होटल आई और पीड़ित महिला के रूम में जबरदस्ती घुस गई। इसके बाद लड़की ने ताबड़तोड़ कई बार चाकू से हमला किया और कमरे से कई सामान ले गई। खुल्ले पैसे नहीं होने से बढ़ा विवाद पुलिस के अनुसार वारदात के वक्त कमरे में पीड़ित महिला के साथ उसका दोस्त और 5 साल की बेटी थी। अल्वेलो ने जो पिज्जा डिलीवर किया उसकी कीमत 33 डॉलर थी। महिला ने अल्वेलो से 50 डॉलर नोट का खुल्ला मांगा तो उसने ने इनकार कर दिया। इसके बाद महिला ने किसी तरह पिज्जा के पैसे दिए और सिर्फ 2 डॉलर टिप दी। जिसे देख डिलीवरी गर्ल भड़क गई और विवाद बढ़ गया। करीब डेढ़ घंटे बाद आरोपी एक नकाबपोश व्यक्ति के साथ होटल लौटी। पुलिस ने मौके से CCTV फुटेज भी बरामद की है। महिला की पीठ पर कई वार किए रिपोर्ट में बताया गया कि हमले के वक्त ने महिला ने अपनी बेटी को बचाने का प्रयास किया। इस दौरान आरोपी लड़की ने महिला की पीठ पर कई बार चाकू से हमला किया। उसने महिला का फोन भी तोड़ दिया। घटना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची तब तक आरोपी फरार हो गए। इस मामले में आरोपी लड़की को गिरफ्तार कर लिया गया है, जबकि उसका दोस्त फरार है। आरोपी डिलीवरी गर्ल पर हत्या के प्रयास, बंदूक से घर पर हमला और अपहरण जैसी कई धाराओं में केस दर्ज किया गया। आरोपी लड़की अल्वेलो मार्को पिज्जा कंपनी में काम करती थी। कंपनी ने घटना को लेकर दुख जताया है। कंपनी ने कहा कि हम पुलिस के साथ लगातार सहयोग कर रहे हैं। —————————- अमेरिका से जुड़ी ये खबर भी पढ़े… ट्रम्प बोले- रेपिस्ट, हत्यारों को डेथ पेनाल्टी देना जारी रखेंगे: कानून व्यवस्था फिर मजबूत करेंगे; बाइडेन ने मौत की सजा पर लगाई थी रोक अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडेन ने सोमवार को 37 लोगों की मौत की सजा को उम्र कैद में बदल दिया था। उनका यह फैसला डोनाल्ड ट्रम्प को रास नहीं आया। उन्होंने इस फैसले का विरोध करते हुए कहा कि जैसे ही मैं शपथ लूंगा जस्टिस डिपार्टमेंट को आदेश दूंगा कि रेपिस्ट, हत्यारों और हैवानों से अमेरिकी परिवारों की रक्षा के लिए डेथ पेनल्टी को देना जारी रखें। हम देश में फिर से कानून व्यवस्था मजबूत करेंगे। पूरी खबर यहां पढे…

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *