टीम इंडिया ने बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के चौथे मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वापसी कर ली है। शनिवार को भारतीय टीम ने पहली पारी में 9 विकेट पर 358 रन बनाए। टीम के लिए पहली पारी में नीतीश रेड्डी (105*) ने शतक लगाया। यह नीतीश के टेस्ट करियर का पहला शतक रहा। नीतीश ने अपने पहले शतक को चौके से पूरा किया और इसे बाहुबली स्टाइल में सेलिब्रेट किया। सेंचुरी पूरी होने के बाद वे घुटने के बल मैदान पर बैठ गए और बैट को मैदान पर गाड़कर उसमें हेलमेट लटकाकर जश्न मनाया। साथ ही वे आसमान की तरफ देखकर भगवान का शुक्रिया अदा करते दिखे। नीतीश के सेंचुरी सेलिब्रेशन के फोटोज… नीतीश ने 50 रन पुष्पा स्टाइल में सेलिब्रेट किया
मेलबर्न टेस्ट के तीसरे दिन नीतीश रेड्डी ने लंच के बाद अपना अर्धशतक पूरा किया। उन्होंने 81 गेंद में अपने 50 रन पूरे किए । 50 रन पूरे होने के बाद नीतीश ने अल्लू अर्जुन की फिल्म पुष्पा के अंदाज में सेलिब्रेट किया, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। स्टार्क ने बेल्स बदलीं, अगले ओवर में जडेजा आउट
भारतीय पारी का 64वां ओवर तेज गेंदबाज मिचेल स्टार्क डालने के लिए आए। इस ओवर की अंतिम गेंद उन्होंने रविंद्र जडेजा को डाली, जिस पर जडेजा ने कोई रन नहीं लिया। इसके बाद अंपायर ने स्टार्क को उनकी कैप वापस कर दी, तब उन्होंने स्टंप पर रखी बेल की अदला-बदली कर दी। उस समय नीतीश कुमार रेड्डी नॉन स्ट्राइकर एंड पर मौजूद थे। इसके बाद टीम इंडिया की पारी का 65वां ओवर ऑस्ट्रेलिया की ओर से ऑफ स्पिनर नाथन लायन लेकर आए।उनके ओवर की दो गेंदों पर नीतीश ने कोई रन नहीं बनाया। तीसरी गेंद पर 1 रन लिया। इसके बाद जडेजा स्ट्राइक पर आए। ये जडेजा की स्टार्क के बेल्स बदलने के बाद दूसरी ही गेंद थी, जिस पर वे LBW हो गए। स्मिथ से सुंदर का कैच छूटा
81वें ओवर में स्टीव स्मिथ से वॉशिंगटन सुंदर का कैच छूट गया। सुंदर ने लेग स्टंप के बाहर की बॉल को फ्लिक करने का प्रयास किया, लेकिन बॉल बल्ले का इनर एज लेकर सेकंड स्लिप के पास गई। स्मिथ ने डाइव लगाई, लेकिन कैच नहीं कर सके। यह नई बॉल लेने के बाद का पहला ओवर था, जो मिचेल स्टार्क डाल रहे थे। इसके बाद सुंदर ने 50 रन की पारी खेली। स्कूप शॉट खेलने के चक्कर में आउट हुए पंत
भारत ने 56वें ओवर में छठा विकेट गंवा दिया है। यहां ऋषभ पंत 28 रन बनाकर आउट हुए। उन्हें स्कॉट बोलैंड ने नाथन लायन के हाथों कैच कराया। पंत स्कूप शॉट खेलना चाहते थे, लेकिन बॉल बल्ले का बाहरी किनारा लेकर डीप-थर्ड के फील्डर के पास चली गई, लायन ने बिना गलती किए कैच लपक लिया। ———————————- स्पोर्ट्स की यह खबर भी पढ़ें… मेलबर्न टेस्ट- नीतीश रेड्डी की पहली सेंचुरी:वॉशिंगटन के साथ भारत को फॉलोऑन से बचाया, सुंदर की फिफ्टी; इंडिया 358/9 नीतीश रेड्डी के शतक के दम पर भारत ने बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के चौथे मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वापसी कर ली है। एक समय उस पर फॉलोऑन खेलने का खतरा मंडरा रहा था। फिलहाल, टीम 116 रन से पीछे है। भारत ने मेलबर्न में शनिवार को तीसरे दिन स्टंप्स तक पहली पारी में 9 विकेट पर 358 रन बनाए। नीतीश रेड्डी 105 और मोहम्मद सिराज 2 रन पर नाबाद हैं। पढ़ें पूरी खबर…


