गौवंश की सुरक्षा के लिए शिवसेना का महा हस्ताक्षर अभियान, पांच मांगें रखीं

भास्कर न्यूज | बालोद शिवसेना ने छत्तीसगढ़ में गौ वंश संरक्षण को लेकर महा हस्ताक्षर अभियान शुरू किया है। पार्टी प्रदेश प्रमुख धनंजय सिंह परिहार के नेतृत्व में यह अभियान बीते एक माह से चल रहा है। इसमें पांच प्रमुख मांगें रखी गई हैं। गाय को राज्य माता का दर्जा मिले। गौ तस्करी और हत्या पर रोक लगे। गौठानों को पुनर्जीवित किया जाए। चरवाहों की नियुक्ति कलेक्टर दर पर हो। गौ तस्करों और हत्यारों पर हत्या का मुकदमा दर्ज हो। बालोद जिले में यह अभियान सावन सोमवार को भोला पठार में बड़े स्तर पर चला। जिला अध्यक्ष विजय पारख के नेतृत्व में हजारों श्रद्धालुओं ने इसमें भाग लिया। भोलेनाथ के दर्शन और जलाभिषेक के बाद भक्तों ने शिवसेना की मांगों का समर्थन करते हुए हस्ताक्षर किए। शिवसेना नेता जयप्रकाश चंद्राकर और बालाराम साहू ने बताया कि भोला पठार में हजारों गौ प्रेमियों ने पार्टी के साथ खड़े होकर समर्थन दिया। मंदिर समिति के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने भी इस आयोजन को सफल बनाने में सहयोग दिया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *