फ्रेंड्स ग्रुप ने कांवर यात्रा का आयोजन किया

कांटाबांजी| फ्रेंड्स ग्रुप कांटाबांजी ने डबल डाक कांवर यात्रा का आयोजन बुधवार को स्थानीय राम मंदिर परिसर से 8 किलोमीटर दूर स्थित किया। इसमें 45 कांवर यात्रियों ने हिस्सा लिया। स्थानीय राम मंदिर परिसर से नंगे पैर दौड़ कर यात्रा करते हुए कांधे में जल धारण कर पूंजी पत्थर मंदिर में स्थित नर्मदेश्वर शिवलिंग की पूजा अर्चना कर जल अर्पण किया। फिर नर्मदेश्वर शिवलिंग से जल लेकर स्थानीय राम मंदिर में जल अर्पण किया गया। सभी कांवर यात्रियों के लिए रास्ते मे फल जूस की सेवा किया गया। मौके पर विकाश जैन, कंवल जीत सिंह माखीजा, मनीष अग्रवाल, नवनीत अग्रवाल, बजरंग अग्रवाल, सौरव जैन, आदित्य अग्रवाल, पीयूष जैन, आयुष सोनी, निखिल अग्रवाल, नमन जैन, अमन शर्मा, जगन्नाथ, मनमोहन जैन, बनवासु बेहेरा, मुकेश बेहेरा, भाविक देव, मनीष जैन सहित अन्य कांवर यात्रा में शामिल रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *