प्रेमचंद के साहित्य में नारी विमर्श कार्यक्रम का आयोजन किया गया

भास्कर न्यूज| महासमुंद स्वामी आत्मानंद हिंदी शासकीय आदर्श उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के सभागार में बुधवार को आस्था साहित्य समिति के तत्वावधान में मुंशी प्रेमचंद का साहित्य में नारी विमर्श कार्यक्रम का आयोजन किया गया। मुख्यअतिथि आस्था साहित्य समिति के संरक्षक एस चंद्र सेन सेवानिवृत्ति डीईओ का रही। साहित्यकार प्रेमचंद की जीवनी पर तोषण महेंद्र कमल माधुरी चित्र रेखा रोशनी मोनिका नेताम ने भाषण, कविता प्रस्तुत किया गया। छात्राओं ने लघु नाटिका बूढ़ी काकी रहा, जिसको स्नेहा तानिया रेशम धारिणी गौतमी एकांकी ने प्रस्तुत किया। कार्यक्रम में अग्निहोत्री ने गोदान पर अपनी बात रखी बंजारे ने स्वरचित रचना प्रस्तुत किया। पौराणिक ने नारियों के उत्थान पर अपनी बात प्रेमचंद की रचनाओं से तारतम्य किया। सरिता तिवारी ने इस अवसर पर सूर्यकांत त्रिपाठी की रचना प्रस्तुत किया। चंद्रसेन मैडम ने मुंशी जी के सभी साहित्यों को याद किया। इस मौके पर भोजेश्वरी ठाकुर, प्रियंका ध्रुव, हेमंत डड़सेना, डॉ. संध्या चंद्राकर, प्राचार्य हेमेंद्र आचार्य, उप प्राचार्य चमन लाल चंद्राकार, आनंद तिवारी मौजूद थे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *