भक्तों ने श्रद्धापूर्वक किया श्री बालाजी महाराज के भजनों का गुणगान

जालंधर | श्री कष्ट निवारण बालाजी मंदिर शेखां बाजार में बालाजी महाराज की चौकी श्रद्धापूर्वक करवाई गई। इसमें विद्वानों ने सावन माह में महादेव का विधिवत पूजन व शृंगार किया गया। दरबार में भक्तों ने माथा टेककर अपने परिवार की खुशहाली के लिए प्रार्थना की। दरबार में दीपक सरगम और अनन्या शर्मा ने हनुमान चालीसा के पाठ व भजनों का गुणगान करके भक्तिमय माहौल बनाया गया। अंत में भक्तों ने प्रभु को 56 प्रकार का भोग लगाकर आशीर्वाद प्राप्त किया। यहां अमित गुंबर, गौरव, समीर खन्ना, रजिंदर शर्मा, अंचल गुंबर, राजीव मुंजाल, अनुकरण आनंद, समीर खन्ना, ध्रुव कश्यप, हितेश चड्ढा, अमित चड्ढा, ध्रुव महेंद्रू, सम्राट वर्मा, संगम धवन, विकास सरंगल, हैप्पी, राजू महेंद्रू, साहिल वर्मा व अन्य उपस्थित थे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *