गांधी कैंप में सीवर जाम से लोग बेहाल, किया प्रदर्शन

वार्ड-68 के गांधी कैंप में 60 दिन से सीवर जाम से लोग बेहाल हैं। इसके लिए निगम में बार-बार शिकायत दे चुके हैं लेकिन कोई हल नहीं निकल रहा। लोगांे का आरोप है कि पार्षद संतोषजनक जवाब नहीं देता। स्थानीय लोगों ने कहा कि कॉलोनी की महिलाएं दो महीने पहले भी निगम में शिकायत करने पहुंची थी। उन्होंने जॉइंट कमिश्नर को सीवर की समस्या से अवगत कराया था। निगम ने सफाई कर्मचारी भेजे जिन्होंने बांस से सफाई की। लेकिन चंद दिन बाद ही स्थिति फिर से वही हो गई। लोगों का कहना है कि इसका स्थाई हल निकाला जाए। यहां पर मेन सीवर लाइन की डी-सिल्टिंग होनी चाहिए। मेन लाइन से पानी की निकासी बंद है और बारिश होने पर सीवर का गंदा पानी ओवर फ्लो होकर सड़कों पर फैल जाता है। इस वजह से लोगों का चलना भी मुश्किल हो गया है, बच्चों को स्कूल जाने में दिक्कत होती है। रोष व्यक्त करते हुए पायल, वीना, रानी, कोमल, आशा ने कहा िक अगर 2 दिन में सीवर की समस्या का हल नहीं किया गया तो सोमवार को गांधी कैंप के लोग निगम में विरोध प्रदर्शन करेंगे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *