खेलते हुए 3 साल की बच्ची तालाब में चली गई, मौत

अंबागढ़ चौकी| बांधा बाजार में तालाब में डूबने से 3 साल के बच्ची की मौत हो गई। बच्ची खेलते हुए तालाब के पास जा पहुंची, तभी यह हादसा हो गया है। घटना बुधवार दोपहर की है। पुलिस ने बताया कि बांधा बाजार में रहने वाली 3 वर्षीय जानवी पिता पवन गाड़ा अपने घर के बाहर खेल रही थी। बच्ची के घर के सामने ही तालाब हैं। जहां वह अपने माता पिता के जाया करती थी। बुधवार दोपहर बच्ची खेलते हुए अकेले तालाब के पास चली गई। आशंका है कि बच्ची खेलते हुए तालाब के पचरी से नीचे गिर गई। जिससे उसकी डूबने से मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि बच्ची को डूबते हुए पड़ोस का कुत्ता जोर-जोर से भौंकने लगा। कुत्ते को भौंकता देख पड़ोसी और जानवी के माता पिता तालाब के पास पहुंचे। अब उन्हें बच्ची के डूबने की जानकारी मिली। जानवी को तालाब से निकालकर अंबागढ़ चौकी के हॉस्पिटल लाया गया। जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *