गंडई पंडरिया| गंडई नगर से सात किमी की दूरी पर स्थित मां नर्मदा मंदिर से घटियारी मंदिर तक कांवड़ यात्रा निकाली गई। कांवड़ियों ने नर्मदा मंदिर के जल को कांवड़ में भरकर ग्राम बिरखा में स्थित प्राचीन शिव मंदिर (घटियारी) तक लाया। यहां पर शिव अभिषेक किया गया। भक्तों को भोजन प्रसादी का वितरण किया गया। कांवड़ यात्रा झांकी और डीजे की धुन पर निकाली गई। इस दौरान बोल बम के जयकारे लगाए। यात्रा में खम्हन ताम्रकार, पूर्व विधायक कोमल जंघेल, भाजपा अजा. जिला अध्यक्ष जीवन दास रात्रे, प्रकाश जंघेल, दूजे वर्मा, दिवाकर सोनी, अनुज साहू, दिनेश भट्ट, राकेश टंडन, रोशन ताम्रकार, लीला साहू, रामावतार साहू, भीखू हिरवानी शामिल हुए।


