मजीठिया की जमानत याचिका पर सुनवाई थोड़ी देर में:आय से अधिक संपत्ति मामले में हैं गिरफ्तार; यूपी भी गई थी विजिलेंस की टीमें

शिरोमणि अकाली दल के सीनियर नेता और पूर्व मंत्री बिक्रम सिंह मजीठिया की जमानत और जेल में बैरक बदलने की याचिकाओं पर आज मोहाली अदालत में थोड़ी देर बाद सुनवाई होगी। उम्मीद है कि आज इस अदालत का फैसला आ जाए। मजीठिया को विजिलेंस ब्यूरो ने आय से अधिक संपत्ति मामले में 25 जून को अमृतसर स्थित घर से गिरफ्तार किया था। फिलहाल वे न्यू नाभा जेल में बंद हैं। आज 7वीं बार होनी है सुनवाई बिक्रम सिंह मजीठिया की जमानत याचिका पर कई दिनों से सुनवाई चल रही है। आज 7वीं बार सुनवाई होनी है। दोनों तरफ से लंबी दलीलें पेश की जा रही है। विजिलेंस की टीमें हिमाचल व उत्तर प्रदेश तक जा आई।हालांकि मजीठिया के वकीलों का कहना है है कि सरकारी वकील हर बार सुनवाई को आगे बढ़ाने की कोशिश करते है। सरकार के केस में दम नहीं है। छह लोगों ने दर्ज करवाई स्टेटमेंट मजीठिया को विजिलेंस ब्यूरो ने 25 जून को अमृतसर से गिरफ्तार किया था। इससे पहले 2021 में कांग्रेस सरकार के कार्यकाल में मजीठिया पर एनडीपीएस एक्ट के तहत भी केस दर्ज हुआ था। जिसमें अब तक पूर्व डीजीपी सिद्धार्थ चटोपाध्याय और ईडी के पूर्व डिप्टी डायरेक्टर समेत 6 लोगों के बयान दर्ज हो चुके हैं। उनके खिलाफ बयान दर्ज करवाने वाले उनका पूर्व पीए भी शामिल है। वह अब आम आदमी पार्टी में शामिल हो गया है। सरकार का कहना है कि उसके पास पुख्ता सबूत हैं, जबकि मजीठिया के वकील इसे राजनीति से प्रेरित और बेबुनियाद मामला बता रहे हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *