गंडई पंडरिया| स्व. देवी प्रसाद चौबे शासकीय महाविद्यालय गंडई में प्रथम सेमेस्टर में अध्ययनरत नियमित विद्यार्थियों के लिए राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 पर परिचर्चा हुई। प्राचार्य डॉ. डीपी कुर्रे ने कहा कि राष्ट्रीय शिक्षा नीति के विभिन्न प्रावधान गत वर्ष से छग उच्च शिक्षा विभाग में लागू हो गई है। राष्ट्रीय शिक्षा नीति से संबंधित विभिन्न प्रावधानों से छात्र-छात्राओं व पालकों को अवगत कराने और उनके शंकाओं का निराकरण करने के प्राध्यापकों प्राध्यापकों को निर्देशित किया। कार्यशाला में एनएपी प्रभारी टीएल वर्मा ने राष्ट्रीय शिक्षा नीति के विभिन्न प्रावधानों से प्रथम सेमेस्टर के विद्यार्थियों को अवगत कराया। विद्यार्थियों को कोर सब्जेक्ट, जेनेरिक इलेक्टिव, वैल्यू एडेड, स्किल इनहेंसमेट व आंतरिक मूल्यांकन व असाइनमेंट के बारे में जानकारी दी गई। प्रो पीके अमिला, सहायक ग्रंथपाल हेमन्त मिश्रा, असीत साहू, शिल्पी देवांगन व अन्य मौजूद रहे।


