फॉर्च्यूनर कार ने बाइक को मारी टक्कर, युवक की मौत:पिता से मिलकर लौट रहा था रूम, हॉस्टल में करता REET तैयारी

पिता से मिलकर हॉस्टल लौट रहे एक युवक को फॉर्च्यूनर ने टक्कर मार दी। इससे युवक गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसने हॉस्पिटल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। घटना बाड़मेर शहर के कोतवाली थाना अंतर्गत जैसलमेर ओवरब्रिज के नीचे बीती रात की है। पुलिस ने परिजनों की रिपोर्ट पर मामला दर्ज कर लिया। मृतक परिवार में इकलौता बेटा था। वह शहर में रहकर राजस्थान शिक्षक पात्रता परीक्षा(REET) समेत अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहा था। फॉर्च्यूनर ने पीछे से मारी टक्कर
पुलिस के अनुसार- धोरीमना कोजा गांव निवासी श्रवण कुमार (22) पुत्र भीखाराम बाड़मेर शहर के विश्नोई हॉस्टल में रहता था। शिव इलाके में पिता खेतीबाड़ी करते है। शुक्रवार की रात को वह अपने पिता से मिलकर बाइक पर हॉस्टल लौट रहा था। इस दौरान सर्किट हाउस ओवरब्रिज के पास पीछे से आ रही फॉर्च्यूनर कार ने उसे टक्कर मार दी। इससे युवक सिर के बल सड़क पर गिरा और गंभीर रूप से घायल हो गया। इलाज के दौरान दम तोड़ा
हादसे के बाद आसपास के लोगों ने प्राइवेट वाहन से युवक को बाड़मेर मेडिकल कॉलेज के राजकीय हॉस्पिटल में भर्ती करवाया गया। जहां इलाज के दौरान युवक ने दम तोड़ दिया। सूचना मिलने पर कोतवाली पुलिस अस्पताल पहुंची। मृतक के शव को रात को अस्पताल की मॉर्च्युरी में शिफ्ट करवाया गया। वहीं परिजनों को सूचना दी गई। कोतवाली पुलिस के अनुसार शनिवार को मृतक के चाचा भंवरलाल की रिपोर्ट पर मामला दर्ज किया गया। शव का पोस्टमॉर्टम करवा कर परिजनों को सौंप दिया। हादसे की जांच शुरू कर दी है। परिवार में इकलौता बेटा था
परिजनों ने बताया- मृतक इकलौता बेटा था। वहीं इसके दो बहनें है। दोनों उससे बड़ी है। बाड़मेर शहर की बिश्नोई हॉस्टल में रहकर रीट की तैयारी कर रहा था। पिता किसान है और कृषि कुएं पर काम करता हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *