कलेक्टर चौधरी ने किया रैन बसेरे का निरीक्षण:मौजूद लोगों से ली सुविधाओं की जानकारी, प्रभारी को दिए आवश्यक दिशा निर्देश

जिला कलेक्टर अल्पा चौधरी ने शुक्रवार देर शाम को पुराना बस स्टैंड के पास तथा कांजी हाउस में नगर परिषद की तरफ से संचालित रैन बसेरे का निरीक्षण किया। कलेक्टर ने वहां रहने वाले लोगों से बातचीत की और प्रभारी अधिकारी को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। जिले में पढ़ रही तेज सर्दी के चलते कलेक्टर अल्पा चौधरी ने शुक्रवार की शाम को अचानक से आश्रय स्थल का निरीक्षण किया। वह मौजूद लोगों से बातचीत की तथा उनके बिछाए हुए बिस्तर, तकिए, कंबल, चादर की जांच करते हुए पूछा कि इन्हें कितने दिन में धुलवाया जा रहा है। आश्रय स्थल में बिछाए गए पलंग, साफ सफाई तथा खिड़की दरवाजों की भी जांच की। इस दौरान नगर परिषद के अधिकारियों को आश्रय स्थल की व्यवस्थाओं को बेहतरीन रूप से निरंतर संचालित करने के निर्देश दिए। उन्होंने वहां उपस्थित लोगों से बात भी की तथा व्यवस्थाओं की जानकारी ली। उन्होंने नगर परिषद के माध्यम से दी जा रही सुविधाओं की भी समीक्षा की और संतोष व्यक्त किया। उन्होंने शहर में रात्रिकालीन गश्त के दौरान संबंधित अधिकारियों को जरूरतमंद लोगों को नगर परिषद के वाहन से आश्रय स्थल तक लाने की बात कही। इस दौरान परियोजना प्रबंधक ओमसिंह उपस्थित थे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *