कांग्रेस की राह मुश्किल कर रही AAP:मेयर पद के लिए जोड़-तोड़ की कोशिशें शुरू; विरोधी पार्टियों को सताने लगा डर

नगर निगम चुनावों के बाद मेयर के सिहासन के लिए परिस्थितियां लगातार बदल रही हैं। कांग्रेस के सामने न केवल बहुमत हासिल करने की चुनौती है, बल्कि आम आदमी पार्टी (AAP) का बढ़ता प्रभाव भी बड़ी चिंता का विषय है। 85 वार्डों वाले इस नगर निगम में बहुमत के लिए 46 पार्षदों की जरूरत होगी, लेकिन वर्तमान संख्या और संभावित गठजोड़ ने इस चुनाव को रोचक बनाया हुआ है। कांग्रेस के नेता लगातार ये कह कर पल्ला झाड़ रहे हैं कि मेयर का नाम हाईकमांड डिसाइड करेगी। लेकिन बहुमत का आंकड़ा कैसे छुआ जाएगा, इस पर कोई बोलने को तैयार नहीं है। वहीं, दूसरी तरफ आम आदमी पार्टी के पास मौजूदा 24 पार्षदों के साथ 5 विधायकों का भी साथ है। वहीं, कांग्रेस जिन 8 विधायकों को अपने हक में करने की बात कर रहा है, उनमें से अधिकतर मौजूदा AAP सरकार के खिलाफ नहीं जाना चाहते। जिसके चलते कांग्रेस का अंकड़ा 40 से आगे बढ़ना मुश्किल हो रहा है। 2022 की राजनीति फिर से खेलने की तैयारी में AAP AAP ने पंजाब में सरकार बनाने के बाद कांग्रेस का मेयर होते हुए भी अमृतसर नगर निगम का तख्ता पलट कर दिया था। इस बार भी AAP उसी के आधार खेलने की तैयारी कर रहा है। 2022 में AAP के पास अपना एक भी मेयर नहीं था। 2022 में चुनावों से पहले AAP ने तत्कालीन मेयर कर्मचजीत सिंह रिंटू को अपने पक्ष में किया था। इसके बाद एक-एक करके कांग्रेस व भाजपा के पार्षदों को अपने पक्ष में कर तख्ता पलट किया गया था। आजाद को अपने पक्ष में करने की कोशिशें तेज एक अनुमान के अनुसार AAP अब अपने 24 पार्षदों के अलावा 8 आजाद पार्षदों और अकाली दल के विजेता उम्मीदवारों को अपने पक्ष में करने की कोशिश कर रही है। ऐसा कर AAP 37 का आंकड़ा छू जाएगी। इसके बाद उसकी नजर उन कांग्रेस पार्षदों पर भी है जो सत्ता व पद की चाहत में उनका साथ पा सकते हैं। AAP इस प्लान को हाईकमान के साथ सांझा भी कर चुका है और हरी झंडी मिलने के बाद इसे अमल में भी ला सकता है। 40 पार्षदों के साथ भी कांग्रेस की चुनौतियां कांग्रेस, जिसके पास अभी 40 पार्षद हैं, को बहुमत के लिए निर्दलीय पार्षदों और छोटे दलों के समर्थन की आवश्यकता है। कांग्रेस के सामने तीन बड़ी समस्याएं हैं:

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *