11वीं के छात्र को जमकर पीटा…कान फटा,दांत टूटे:दुर्ग में 10वीं के स्टूडेंट्स ने सीढ़ी से खींचकर मारा, आंख-चेहरा सूजा, टांके लगे, ICU में भर्ती

छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में गुरुवार को 10वीं के स्टूडेंट्स ने स्कूल में 11वीं के छात्र को जमकर पीटा है। छात्र को सीढ़ी से घसीटकर मारे हैं, जिससे कान फट गया है। दांत टूट गए हैं। आंखों में सूजन है। गंभीर हालत में ICU में भर्ती है। मामला मोहन नगर थाना क्षेत्र का है। मिली जानकारी के मुताबिक पीड़ित स्टूडेंट का नाम अरमान खान (16) है। वह DAV मॉडल स्कूल आर्यनगर में पढ़ाई करता है। लंच टाइम के दौरान वाशरूम जाते वक्त छात्रों ने वारदात को अंजाम दिया है। पीड़ित छात्र ने बताया कि सिर्फ को ही पहचानता हूं। थाने में FIR दर्ज हो गई है। जानिए क्या है पूरा मामला ? दरअसल, 7 अगस्त को अरमान खान लंच टाइम में वाशरूम जा रहा था। इसी दौरान 10वीं क्लास के कुछ छात्र आए। सीढ़ी पर पहुंचा था। इसी दौरान छात्रों ने अरमान को खींच लिया। सभी ने मिलकर उसे घेर लिया। गाली-गलौज कर मारपीट की। इस दौरान दांत टूट गए और कान फटने की वजह से खून निकलने लगा। मारपीट से छात्र खून से लथपथ होकर जमीन पर गिर गया। वहीं चीख-पुकार सुनकर स्कूल के स्टाफ मौके पर पहुंचे। घायल छात्र को गंगोत्री अस्पताल ले गए। हालत बिगड़ने पर शंकराचार्य अस्पताल में ICU में भर्ती कराया। जहां लड़ाई हुई, वहां नहीं हैं CCTV कैमरे वहीं DAV मॉडल स्कूल आर्यनगर की प्रिंसिपल रम्मी सिंह ने बताया कि हमारे स्कूल में सीसीटीवी कैमरे लगे हुए हैं, लेकिन यह घटना बाथरूम के आसपास की बताई जा रही है। वहां पर सीसीटीवी कैमरे नहीं लगे हैं। घटना के संबंध में जिला शिक्षा कार्यालय को भी सूचित कर दिया गया है। स्कूल प्रबंधन को नोटिस जारी दुर्ग जिला शिक्षा अधिकारी अरविंद मिश्रा का कहना है कि कुछ देर पहले ही इसकी जानकारी मिली थी। मैंने स्कूल प्रबंधन समिति के अध्यक्ष को तलब किया था। नोटिस भी जारी कर दिया गया है। नोटिस में इस घटना के कारणों की जानकारी मांगी गई है। इसके बाद हम कानूनी कार्रवाई करेंगे। ……………………….. इससे जुड़ी यह खबर भी पढ़ें… कॉन्स्टेबल को लाठी-रॉड से पीटा, सिर फटा,VIDEO:बिलासपुर में स्कूटी सवार बदमाशों ने टक्कर मारी, शराब के लिए पैसे मांगे, नहीं देने पर मारपीट की छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में कुछ बदमाशों ने एक कॉन्स्टेबल पर बीच सड़क लाठी और रॉड से हमला कर दिया। इस घटना का वीडियो भी सामने आया है जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। घटना में आरक्षक सतीश कुमार लोधी का सिर फट गया, वह खून से लथपथ अस्पताल पहुंचा। मामला सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र का है। पढ़ें पूरी खबर…

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *