अंबिकापुर में पकड़ा गया 155 किलो नकली पनीर:त्योहार में खपाने के लिए रायपुर-दुर्ग से पहुंचा पनीर, खाद्य एवं राजस्व विभाग की कार्रवाई

छत्तीसगढ़ के संभाग मुख्यालय अंबिकापुर में खाद्य एवं औषधि विभाग और राजस्व विभाग की टीम ने एक ट्रेडिंग सेंटर पर छापा मारकर 155 किलो नकली पनीर जब्त किया है। शुरुआती जांच में पता चला है कि यह पनीर मिलावटी है। इसका सैंपल जांच के लिए भेजा गया है। यह पनीर अलग-अलग जगहों पर भेजने की तैयारी थी। अब टीम दूसरे स्थानों पर भी नकली पनीर की जांच कर रही है। जानकारी के अनुसार, रक्षाबंधन के त्योहार पर बेचने के लिए नकली पनीर की एक बड़ी खेप अंबिकापुर लाई गई थी। यह पनीर शुक्रवार सुबह रायपुर और दुर्ग से होते हुए आई बस से अंबिकापुर पहुंचा। बस से करीब 8 से 10 क्विंटल नकली पनीर उतारा गया, जिसमें से एक हिस्सा तुलसी चौक के राधेकृष्ण ट्रेडिंग सेंटर भेजा गया था। इसकी सूचना मिलने पर प्रशासन और खाद्य एवं औषधि विभाग की टीम ने वहां छापा मारा। 155 किलो नकली पनीर जब्त
खाद्य एवं औषधि विभाग और राजस्व विभाग की टीम ने छापा मारकर राधेश्याम ट्रेडिंग सेंटर से 155 किलो पनीर जब्त किया है, जो आज सुबह दुर्ग से अंबिकापुर लाया गया था। खाद्य विभाग के जिला अधिकारी आरआर देवांगन ने बताया कि शुरुआती जांच में यह पनीर नकली है। इसे लोगों की सेहत को देखते हुए जब्त (सीज) कर लिया गया है और सैंपल जांच के लिए भेजा जा रहा है। संचालक ने कहा-ग्रामीण इलाकों में भेजा जाना था पनीर राधेश्याम ट्रेडिंग के संचालक गौरव जायसवाल ने बताया कि यह पनीर ग्रामीण इलाकों में भेजा जाना था। उन्होंने कहा कि पनीर दुर्ग की वैद्य मिल्क कंपनी से मंगाया गया है, जिसका बिल भी उनके पास है। वे पनीर को पैकेट में पैक करके बेचते हैं। इसकी कीमत करीब 250 से 270 रुपए प्रति किलो होती है। उनका कहना है कि वे लोकल बाजार में सप्लाई नहीं करते। पनीर से बन रहा झाग, मिलावटी होने की आशंका जांच के दौरान जब पनीर को हाथों में मसलकर उसमें पानी डाला गया, तो उससे झाग निकलने लगा और हाथ में तेल जैसा पदार्थ भी आ गया। असली पनीर में ऐसा नहीं होता। इससे आशंका है कि यह पनीर मिलावटी है। खाद्य एवं औषधि विभाग ने बताया कि सैंपल की जांच रिपोर्ट जल्द मंगाई जा रही है। अन्य स्थानों पर भी पहुंचा नकली पनीर
सुबह बस स्टैंड में पनीर की खेप उतारने के बाद कुछ पनीर अन्य जगहों और डेयरी दुकानों में भी पहुंच चुका है। अंबिकापुर एसडीएम फागेश सिन्हा ने बताया कि यह पता लगाया जा रहा है कि नकली पनीर का स्टॉक और कहां-कहां भेजा गया है। जांच जारी है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *