मनरखन महतो बीएड कॉलेज में मेंहदी प्रतियोगिता, शिवानी को प्रथम स्थान

रांची | मनरखन महतो बीएड कॉलेज में सावन उत्सव पर मेहंदी प्रतियोगिता हुई। प्रतियोगिता में एम एड बीएड एवं डीएलएड के प्रशिक्षुओं ने भाग लिया। इसकी शुरूआत कॉलेज के अध्यक्ष मनरखन महतो ने किया। कार्यक्रम में छात्र छात्राओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया, विद्यार्थियों ने अपने हाथों में विभिन्न पारंपरिक और आधुनिक डिजाइनों की मेहंदी रचाकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता में सुंदरता, सृजनात्मकता और प्रस्तुति के आधार पर प्रतिभागियों को आंका गया। प्रतियोगिता में प्रथम शिवानी कुमारी (बीएड 2024-2026), द्वितीय मधु कुमारी एवं अंशु कुमारी (बीएड 2024-2026) एवं तृतीय रीना कुमारी एवं श्रद्धा कुमारी (डीएलएड 2025-2027 एवं बीएड 2024-2026) को दिया गया। मौके पर ट्रस्टी विरेन्द्रनाथ ओहदार, खुशबू सिंह, कृति काजल, प्रबंधक मुकेश कुमार, प्रशासिका मीना कुमारी व पूनम कुमारी व अन्य शामिल थे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *