ऑक्सफोर्ड स्कूल में संस्कृत सप्ताह का समापन

रांची | ऑक्सफोर्ड पब्लिक स्कूल में संस्कृत सप्ताह” का आयोजन किया गया। जिसका उद्देश्य विद्यार्थियों में संस्कृत भाषा के प्रति रुचि जागृत करना, उसके साहित्यिक, सांस्कृतिक और ऐतिहासिक महत्व को समझाना तथा व्यावहारिक प्रयोग को प्रोत्साहित करना था। मुख्य अतिथि के रूप में विद्यालय के शैक्षणिक निदेशिका डॉ. सिमी मेहता शामिल हुई। उन्होंने कहा कि संस्कृत भाषा की समृद्ध परंपरा और उसकी वर्तमान प्रासंगिकता प्राचीन होकर भी अत्याधुनिक एवं वैज्ञानिक है। प्राचार्य रंजीत कुमार ठाकुर ने कहा कि संस्कृत भाषा केवल अतीत की धरोहर नहीं, बल्कि आज की चेतना और भविष्य की दिशा भी है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *