रांची | रॉय इंटरनेशनल स्कूल हरदाग, तुपुदाना में छात्रों ने रक्षाबंधन का त्योहार मनाया। बच्चों ने रचनात्मकता को बढ़ाने के उद्देश्य से सजावटी धागे, सितारे, दर्पण, पेपर फूल, मोती के प्रयोग से स्वयं राखी बनाई। इस राखी को उन्होंने विद्यालय के प्रधानाचार्या, शिक्षकगण, गैर शिक्षण कर्मचारी और दोस्तों को राखी बांध कर प्यार और भरोसा प्रदर्शित किया ।


