लुधियाना| जालंधर बाईपास चौक के पास पासपोर्ट ऑफिस के नजदीक शुक्रवार को एक ट्रक में अचानक आग लग गई। ट्रक में बैटरी चालित दोपहिया वाहन भरे हुए थे। हादसा तब हुआ जब ट्रक सड़क पर लटक रही हाई-वोल्टेज बिजली की तारों से टकरा गया। चिंगारी लगते ही ट्रक में आग भड़क उठी और देखते ही देखते लपटों ने अंदर रखे दर्जनों वाहनों को अपनी चपेट में ले लिया। गनीमत रही कि पास स्थित ग्लोबल मॉल के गेट पर तैनात सिक्योरिटी गार्ड तुरंत हरकत में आ गए। उन्होंने अग्निशमन यंत्रों और पानी की तेज बौछारों से आग पर काबू पा लिया।


