तुपकाडीह| हर साल की तरह सावन में खुटरी पहाड़ी स्थित दिशोम पुरी धाम के आदिवासी श्रद्धालुओं ने पैदल 18 किलोमीटर की दूरी तय कर दामोदर नदी से जल उठाकर धाम स्थल पर स्थापित बाबा मारांग बुरु का जलाभिषेक किया। इस धार्मिक अनुष्ठान को लेकर सुबह से ही श्रद्धालु जुटे और कतारबद्ध होकर जयकारा लगाते दामोदर नदी तट पहुंचे और विधिवत स्नान ध्यान करने के बाद जल उठाकर जयकारा लगाते हुए देव स्थल पहुंचे और बारी-बारी से बाबा का जलाभिषेक किया।


