बोकारो | संस्था मृणालिका की ओर से सावन महोत्सव आशा लता संस्थान में धूमधाम से मनाया गया। संस्थापक सदस्या किशु सिंह ने बताया कि उद्घाटन बोकारो महिला समिति की अध्यक्षा अनिता तिवारी ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। इस अवसर पर नृत्य, संगीत और आकर्षक प्रतिस्पर्धाओं का भव्य आयोजन हुआ। रंगारंग कार्यक्रम की शुरूआत शेफालिका सिंह, सृष्टि वर्मा ने की। डीपीएस की छात्रा नाव्या ने खूबसूरत नृत्य कर सभी का मन मोह लिया। इस अवसर पर बतौर अतिथि अलका मानवती व पंडा स्कूल की डायरेक्टर अनिता सिंह शामिल हुईं। संरक्षक डॉ. एएस गंगवार ने महिलाओं की हौसला अफजाई की और रक्षा बंधन की शुभकामनाएं दी। धन्यवाद ज्ञापन कोषाध्यक्ष वीणा सिंह ने दी। मौके पर अमिता झा, अनिता पांडेय, ऊषा प्रसाद, करूणा सिंह, रीतूकला सिंह, श्वेता रस्तोगी, सीमा कुमार, रीता सिंह, अर्चना चौधरी, रमिता यादव आदि थीं।


