बोकारो | बोकारो में एक बार फिर मिथिलांचल की सांस्कृतिक व कलात्मक परंपरा का अनुपम समागम देखने को मिलेगा। आगामी नवंबर महीने में यहां विद्यापति स्मृति पर्व समारोह का आयोजन धूमधाम से किया जाएगा। इसमें स्थानीय एवं बाहर से आमंत्रित कलाकारों के कार्यक्रम आकर्षण का मुख्य केन्द्र होंगे। गीत-संगीत, नृत्य व नाटक के जरिए मिथिला-मैथिली क्षेत्र की अद्भुत छटा बोकारो में उतरेगी।


