राजधानी रांची की सभी प्रमुख सड़कों पर शुक्रवार की सुबह 11 बजे से लेकर दिनभर जाम लगता रहा। शाम 4:30 बजे के बाद तो पूरे शहर की ट्रैफिक व्यवस्था ही ध्वस्त हो गई। ट्रेन पकड़ने के लिए रांची रेलवे स्टेशन पहुंचने वाले यात्री बहू बाजार से चुटिया थाना वाले मार्ग में फंस गए। वाहनों का चक्का पूरी तरह से थम गया। ऐसे में यात्री अपनी-अपनी गाड़ी से उतरकर हाथ में लगेज लिए हुए स्टेशन की ओर दौड़ते नजर आए। इस दौरान महिलाओं व युवतियों को काफी परेशानी हुई। ट्रैफिक जवानों द्वारा जाम हटाने का प्रयास पूरी तरह से विफल साबित हुआ। भयावह जाम की स्थिति उत्पन्न होने के बाद ट्रैफिक जवान भी थक-हारकर वाहन सवारों को रोक-टोक करना छोड़ दिया। राजधानी की सड़क पर वाहनों का लोड बढ़ना।
नो पार्किंग जोन में जहां-तहां गाड़ियां खड़ी करना।
ट्रैफिक पुलिस काचौराहों पर एक्टिव नहीं होना।
सड़क किनारे अतिक्रमण होना।
रुक-रुककर बारिश होना।


