दिल्ली-NCR में बारिश का रेड अलर्ट, 100 फ्लाइट्स लेट:हिमाचल के कुल्लू में बादल फटा, पहाड़ गिरने ने चंडीगढ़-मनाली हाईवे बंद

दिल्ली-NCR में शुक्रवार रात से तेज बारिश जारी है। यहां पर बारिश का रेड अलर्ट जारी किया गया है। तेज बारिश के कारण 100 से ज्यादा फ्लाइट्स देरी से उड़ान भर रही हैं। दिल्ली में कई इलाकों में पानी भर गया है। ऐसे में ट्रैफिक जाम की स्थिति बन रही है। हिमाचल प्रदेश के कुल्लू के शरोद नाला में बादल फटा है। गनीमत रही कि घटना में किसी को चोट नहीं आई, लेकिन शरोद नाला से सटे बरोगी नाला का वाटरलेबल बढ़ गया है। लैंडस्लाइड के चलते चंडीगढ़-मनाली हाईवे बंद है। बिहार में तेज बारिश का दौर जारी है। बेगूसराय में बाढ़ के चलते 118 स्कूल अगले आदेश तक बंद हैं। खगड़िया में 32 और वैशाली में भी 80 स्कूल बंद कर दिए गए हैं। पटना में कई जगहों पर पानी भर गया है। यूपी में इस सीजन मानसून मेहरबान है। लगातार बारिश से नदियां और नाले उफान पर हैं। अमरोहा में 3 दिन की लगातार बारिश के बाद एक बाइक सवार पर जर्जर मकान ढह गया। जौनपुर में भी मकान गिर गया। देशभर में बारिश-बाढ़ और लैंडस्लाइड की 4 तस्वीरें… राज्यों में बारिश का डेटा, मैप से देखिए… देश के मौसम का हाल जानने के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाइए…

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *