सीएम दौरे से पहले अमृतसर में फिर चली गोलियां:कपड़ा व्यापारी के घर रात 12.30 बजे हुई फायरिंग; बाइक पर आए दो नकाबपोश

पंजाब के अमृतसर में एक बार फिर कपड़ा व्यापारी को निशाना बनाते हुए फायरिंग हुई है। थाना लोपोके के अंतर्गत आने वाले गांव ठठ्ठा में बीती रात अज्ञात व्यक्तियों द्वारा एक व्यापारी के घर पर गोलियां चलाई गईं। इस वारदात से पूरे गांव में दहशत का माहौल है। खास बात है कि आज आम आदमी पार्टी सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल व सीएम भगवंत मान अमृतसर दौरे पर हैं। बाबा बकाला साहिब में रक्खड़ पुनिया पर आयोजित राजनीतिक रैली में वे शिरकत करने वाले हैं। पीड़ित गुरिंदर सिंह निवासी गांव ठठ्ठा ने बताया कि उसकी चोगावां में कपड़ों की दुकान है। बीती रात करीब 12:30 बजे वह अपने परिवार के साथ घर में सो रहा था कि अचानक बाहर गोलियों की आवाज सुनाई दी। जब आवाज बंद हुई तो वह बाहर निकला और देखा कि घर के मुख्य गेट पर 6 गोलियों के निशान थे। सीसीटीवी में दिखे हमलावर गोलियों की गूंज के बाद इलाके के लोग भी बाहर आ गए। आसपास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालने पर पता चला कि दो अज्ञात व्यक्ति, जिनके चेहरे ढके हुए थे, स्प्लेंडर मोटरसाइकिल पर सवार होकर आए थे और उन्होंने फायरिंग की। यह पूरी घटना कैमरे में कैद हो गई है। गांववासियों ने इस घटना पर गहरी चिंता व्यक्त करते हुए पुलिस प्रशासन से आरोपियों की जल्द से जल्द गिरफ्तारी की मांग की है। उनका कहना है कि इस तरह की घटनाएं गांव में असुरक्षा और भय का माहौल पैदा कर रही हैं। पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्रवाई की शुरू इस संबंध में थाना लोपोके के एसएचओ हिमांशु भगत ने बताया कि अज्ञात हमलावरों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस टीम फुटेज और अन्य सबूतों के आधार पर आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है। जल्द ही आरोपियों को पकड़ लिया जाएगा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *