रोपड़ में गुरुद्वारा साहिब पहुंचे कैबिनेट मंत्री हरजोत सिंह:श्रद्धालुओं के जूते साफ करने की सेवा की, अकाल तख्त ने दी थी सजा

रोपड़ में श्री आनंदपुर साहिब में पंजाब के कैबिनेट मंत्री हरजोत सिंह बैंस ने श्री अकाल तख्त साहिब द्वारा सुनाई गई धार्मिक सजा के तहत गुरुद्वारा सीसगंज साहिब में सेवा की। मंत्री बैंस सुबह लगभग 8 बजे नंगे पांव और दाढ़ी का प्रकाश करके गुरुद्वारे पहुंचे। उन्होंने सबसे पहले गुरुचरणों में नतमस्तक होकर ‘सरबत के भले’ की अरदास की। इसके बाद उन्होंने गुरुद्वारे के जोड़ा घर में श्रद्धालुओं के जूते साफ करने की सेवा शुरू की। श्री अकाल तख्त साहिब ने मंत्री बैंस को दो दिन तक गुरुद्वारा सीसगंज साहिब में यह सेवा करने का आदेश दिया था। यह मामला नौवें पातशाह श्री गुरु तेग बहादुर साहिब के 350वें शहीदी वर्ष से जुड़ा है। जानें क्या है मामला इस धार्मिक सजा का कारण सरकार द्वारा आयोजित एक कार्यक्रम था। इस कार्यक्रम में गायक वीर सिंह ने गीत प्रस्तुत किए थे, जिन पर कुछ लोगों ने नाच-गाना किया था। मंत्री बैंस भी उस समय मौजूद थे। यह पूरा आयोजन पंजाब के भाषा विभाग द्वारा किया गया था, जो हरजोत बैंस के अधीन है। इसी कारण श्री अकाल तख्त साहिब ने उन्हें तलब कर धार्मिक सजा सुनाई थी। आज शनिवार को उन्होंने इसी सजा को पूरा किया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *