फरीदकोट जिले की थाना सदर कोटकपूरा पुलिस ने 50 ग्राम 77 मिलीग्राम हेरोइन के साथ बाइक सवार 2 युवकों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान संगरूर जिले के निवासी विशाल सिंह और अवतार सिंह उर्फ बंटी के रूप में हुई है। दोनों के खिलाफ थाना सदर में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है। एसएसपी फरीदकोट डा. प्रज्ञा जैन के दिशा निर्देश पर नशे के खिलाफ युद्ध अभियान के तहत थाना सदर कोटकपूरा की पुलिस गश्त पर थी। इस दौरान गांव पंजगराईं कलां में मोटरसाइकिल सवार को रुकने का इशारा किया। तलाशी में हेरोइन बरामद आरोपी पुलिस को देख पीछे मुड़कर फरार होने लगे। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दोनों को काबू कर लिया। शक के आधार पर तलाशी ली गई तो अवतार सिंह बंटी से 30 ग्राम 60 मिलीग्राम जबकि विशाल सिंह से 15 ग्राम 17 मिलीग्राम हेरोइन बरामद हुई। बैकवर्ड-फॉरवर्ड लिंक की जांच करेगी पुलिस इस मामले में डीएसपी कोटकपूरा जतिंदर सिंह ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों को कोर्ट में पेश कर पूछताछ के लिए रिमांड पर लिया जाएगा और इनसे बरामद हेरोइन के बैकवर्ड और फॉरवर्ड लिंक की जांच की जाएगी।


