उज्जैन में ज्योतिष के साथ हनीट्रैप के जरिए करोड़ों रुपए हड़पने वाली पिंकी और उसके साथियों के खिलाफ पुलिस ने जांच शुरू की है। पुलिस ने पता लगाया कि पिंकी अपनी मां, बहन, प्रेमी और जीजा से ज्योतिष को धमकाने के लिए फोन करवा रही थी। इस तरीके से उसने ज्योतिष से तीन करोड़ से ज्यादा की रकम ब्लैकमेल करके ली। अब पुलिस पिंकी के दोनों मकानों को सीज करने की तैयारी कर रही है ताकि वह हड़पे गए पैसे की वसूली कर सके। नीलगंगा पुलिस ने बताया कि अलखधाम नगर के एक ज्योतिष को पिंकी गुप्ता, उसकी बहन रजनी पाटीदार, जीजा पवन पाटीदार, मां सजन बाई बैरागी और पिंकी के प्रेमी राहुल मालवीय ने पिछले दो वर्षों से ब्लैकमेल किया था। महिला ने ज्योतिष से लगभग 3 से 4 करोड़ रुपए ऐंठे। हाल ही में उसने 10 लाख रुपए की और मांग की, जिससे ज्योतिष के परिवार को शक हुआ। इसके बाद, ज्योतिष ने अपने बेटे से इस बारे में साझा किया, और नीलगंगा थाने में पांच लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई। पिंकी करवाती थी धमकी भरे कॉल उज्जैन में ज्योतिष से ब्लैकमेलिंग करने वाली पिंकी गुप्ता और उसके परिवार के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पिंकी अपने मोबाइल से अपनी बहन, जीजा, प्रेमी और मां से ज्योतिष को धमकी भरे कॉल करवाती थी। धमकी देने वाले कॉल उस समय आते थे जब घर में कोई नहीं होता था। पिंकी उन कॉल्स को ज्योतिष को सुनवाकर उसे डराकर पैसे की मांग पूरी कराती थी। पिछले हफ्ते पिंकी ने ज्योतिष से 10 लाख रुपए की डिमांड की थी। इस दौरान ज्योतिष ने 4.5 लाख रुपए एक बैग में रखकर पिंकी को देने का प्रस्ताव रखा। जब ज्योतिष के परिवार ने पिंकी से इतनी बड़ी रकम देने का कारण पूछा, तो पिंकी ने बताया कि ज्योतिष को कुछ लोग ब्लैकमेल कर रहे हैं। पुलिस ने पिंकी और उसके साथियों के घर से करीब 45 लाख रुपए नकद और 55 लाख के सोने-चांदी के आभूषण बरामद किए हैं। जांच में सामने आया कि पिंकी ने इन पैसों से दो घर खरीदे थे। अब पुलिस उन दोनों घरों को सीज करने की तैयारी कर रही है। शनिवार को पुलिस ने आरोपी राहुल मालवीय को गिरफ्तार कर लिया, जबकि पिंकी का जीजा पवन पाटीदार अभी फरार है। इस खबर को भी पढ़े… हनीट्रैप में फंसे ज्योतिषी, नौकरानी ने बनाए अश्लील वीडियो:उज्जैन में ब्लैकमेल कर 4 करोड़ ऐंठे; आरोपी के घर मिले 45 लाख कैश-55 लाख के गहने


