धमतरी के मोटर स्टैंड वार्ड के भाजपा पार्षद राकेश चंदवानी ने नाली निर्माण और सीमेंटेड बेंच के नाम पर घोटाला का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि दस्तावेजों में नाली निर्माण और बेंच लगाना बताकर पैसे निकाल ले गए है। इस पूरे मामले पार्षद ने महापौर से लिखित शिकायत कर जांच का मांग की है। शिकायत के बाद महापौर रामू रोहरा और पार्षद दल मोटर स्टैंड वार्ड में पहुंचे। गुरुद्वारा के पास बनी नाली का निरीक्षण किया गया। पार्षद राकेश चंदवानी का आरोप है कि दस्तावेजों में नाली और कुर्सी का निर्माण दिखाया गया है, लेकिन धरातल पर कुछ भी नहीं है। इसके अलावा भुगतान भी हो चुका है। महापौर ने इंजीनियरों और ठेकेदार लगाई फटकार महापौर ने मौके पर इंजीनियरों और ठेकेदार को फटकार लगाई। जब इंजीनियरों से सवाल किया गया, तो वे जवाब देने से बचते रहे। पार्षद चंदवानी ने बताया कि पूर्व में उनके वार्ड में बनाई गई नाली और कुर्सियां गायब है। सूचना के अधिकार के तहत मिली जानकारी के अनुसार गुरद्वारा के सामने अरुण टेलर्स से लेकर राजीव काम्पलेक्स के पीछे तक लगभग 15 मीटर की नाली 6 लाख रुपए में निर्माण किया जाना उल्लेखित है। इसका भुगतान भी किया जा चुका है। जबकि वार्ड में ऐसी कोई नाली बनी ही नहीं है। इसी तरह वार्ड में 28 सीमेंट बेंच भेजी गई थी। जिसका पेमेंट ठेकेदार को हो चुका है। वर्तमान में वार्ड में सिर्फ 5 बेंच है। 22 बेंच गायब है। इस मामले की शिकायत उन्होंने महापौर से की है। जांच कर दोषियों पर कार्रवाई करनी चाहिए। नहीं पेश कर पाए भुगतान के दस्तावेज जब दैनिक भास्कर ने राकेश चंदवानी से नाली निर्माण और 6 लाख भुगतान के दस्तावेज मांगा, तो वह गोल-गोल जवाब देते नजर आए। पूछे जाने पर कहा कि फाइल को बार-बार घर से लाने में तकलीफ होती है। जिसके चलते नगर निगम के सफाई विभाग में फाइल को रखा हुआ था। जहां से फाइल गायब हो गया। जिसको ढूंढ रहे हैं। पूर्व पार्षद ने आरोपों को बताया निराधार इधर, पूर्व पार्षद प्राची सोनी आरोपी को निराधार बताते हुए कहा कि तीन-चार साल पहले उन्होंने बेंच लगाया था। वह बेंच लगी हुई है और चोरी हो गई हो तो उसको पता करना पड़ेगा। 1 साल पहले बेंच का अनुशंसा किया गया था, वह बेंच अभी तक नहीं पहुंची है। जिसको कैंसिल करवा दिया गया है और जिस बेंच की बात हो रही है वह बेंच तीन-चार साल पहले लगी हुई थी। वहीं प्राची सोनी ने कहा कि नाली निर्माण तो किया गया है। लेकिन जहां पर की नाली की बात कही जा रही है, वह की नाली की अनुशंसा नही हुई हैऔर जहां की अनुशंसा हुई है, वहां की नाली निर्माण हुई है।


