बलरामपुर जिला जेल मनाया गया रक्षाबंधन:बड़ी संख्या में बहनें सुबह से गेट पर पहुंचीं, नम आंखों से बांधी भाइयों की कलाई पर राखी

बलरामपुर के जिला जेल रामानुजगंज में रक्षाबंधन मनाया गया। जेल में बंद भाइयों को राखी बांधने के लिए बड़ी संख्या में महिलाएं सुबह से ही जेल गेट पर पहुंचीं। हाथों में राखी और मिठाई लेकर बहनों ने कतार में खड़े होकर अपनी बारी का इंतजार किया। जेल में बंद भाइयों को रक्षासूत्र बांधते समय बहनों की आंखें नम हो गईं। जेल प्रशासन ने रक्षाबंधन के त्योहार को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए हैं। रामानुजगंज थाने से अतिरिक्त पुलिस बल बुलाया गया। कड़ी सुरक्षा के बीच मनाया गया त्योहार जेल के अंदर और बाहर महिला गार्ड, कांस्टेबल, एएसआई और एसआई तैनात रहे। जेल अधीक्षक बाल्मिकी ध्रुव ने बताया कि कड़ी सुरक्षा की निगरानी में जेल में राखी का त्योहार मनाने का आदेश मिला है। पुलिस अधीक्षक और थाना प्रभारियों के साथ समन्वय बनाकर जेल में रक्षाबंधन मनाया जा रहा है। मेडिकल चेकअप की भी व्यवस्था सुरक्षा के मद्देनजर राखी बांधने आ रही बहनों के जेल में लाए जाने वाले अनावश्यक सामान पर पाबंदी लगाई गई है। बहनों को सिर्फ सौ ग्राम मीठा और रक्षासूत्र लाने की अनुमति है। जेल की तरफ से अबीर और गुलाल की व्यवस्था की गई है। जेल प्रशासन ने बहनों के लिए मेडिकल चेकअप की भी व्यवस्था की है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *