खतियानी परिवार की बैठक में शिबू सोरेन को दी गई श्रद्धांजलि

भास्कर न्यूज | हजारीबाग खतियानी परिवार की बैठक पुराना धरना स्थल के नजदीक हुई। कार्यक्रम की अध्यक्षता अशोक राम ने की। बैठक में सर्व समिति से लोगों ने कहा कि भारतीय राजनीति के पुरोधा और झारखंड प्रदेश के निर्माता शिबू सोरेन हमारे बीच अब नहीं हैं। खतियानी परिवार उनकी आत्मा की शांति के लिए भगवान से प्रार्थना करता है। खतियानी परिवार के सभी सदस्यों ने शिबू सोरेन को श्रद्धांजलि अर्पित की। 2 मिनट का मौन धारण कर उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की गई। केंद्रीय महासचिव मोहम्मद हकीम ने कहा कि उनके चले जाने से झारखंड अब बिना अभिभावक का हो गया। मैं खतियानी परिवार के लोग उन्हें कोटि-कोटि श्रद्धा अर्पित करता हूं। बैठक में खतियानी परिवार भारतीय राष्ट्रीय आंदोलन के विजय दिवस को 15 अगस्त को मनाते हैं। झंडात्तोलन कनहरी रोड जेपीएम हॉस्पिटल के नजदीक खतियानी चौक पर होगा। झंडा तोलन के मुख्य अतिथि पूर्व सांसद भुवनेश्वर प्रसाद मेहता होंगे। बैठक में उपस्थित बोधी साव, अशरफ अली, मो. समीम, डॉ. तनवीर अख्तर, मो. फखरुद्दीन, अमर कुमार गुप्ता, सुनीता कश्यप, सुनीता टोपनो, प्रदीप कुमार मेहता सहित कई लोग उपस्थित थे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *