भास्कर न्यूज|कटकमदाग प्रखंड के ग्राम सलगावां निवासी प्रदीप प्रसाद के पुत्र जेएलकेएम के कार्यकर्ता विकास कुमार का चयन बिहार में शिक्षक पद पर हुआ है। उनके इस सफलता पर जेएलकेएम के नेताओं व कार्यकर्ताओं ने शनिवार को सलगावां पंचायत भवन में सम्मान समारोह का आयोजन किया।पार्टी के केंद्रीय सदस्य सह सलगावां पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि महेश कुमार कुशवाहा सहित प्रखंड के नेताओं व कार्यकर्ताओं ने नव चयनित शिक्षक को शाल ओढ़ाकर व गुलदस्ता भेंट कर सम्मानित किया। साथ ही मिठाई खिलाकर बधाई दी गई। मौके पर पार्टी के केंद्रीय सदस्य महेश कुमार कुशवाहा ने कहा कि विकास कुमार का चयन शिक्षक पद पर होना पुरे पंचायत के लिए गर्व की बात है। अन्य युवाओं को इनसे प्रेरणा लेने की जरूरत है। उन्होंने शिक्षा पर जोर देते हुए कहा कि पंचायत में शीघ्र ही विद्यार्थियों के लिए लाइब्रेरी की स्थापना की जाएगी। उन्होंने युवाओं में बढ़ते नशे का प्रचलन को लेकर चिंता जाहिर की, और कहा कि इसके लिए अभिभावकों को जागरूक होना जरूरी। चयनित शिक्षक विनय कुमार ने भी शिक्षा के महत्व पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम का संचालन प्रखंड अध्यक्ष राजकुमार दास ने किया। इस मौके पर उपाध्यक्ष निरंजन कुमार दास, कोषाध्यक्ष रूपलाल प्रसाद, महिला मोर्चा के अध्यक्षा रानी देवी, छोटे लाल प्रसाद, प्रमोद कुमार, दीपक कुमार, अनिल शर्मा, पिंटू यादव, रौशन कुमार, अरुण साव सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित थे।


