आरोग्यम कुणाल अस्पताल की नर्सों ने महिला व शिशु के साथ मनाया रक्षाबंधन

भास्कर न्यूज | हजारीबाग हजारीबाग आरोग्यम कुणाल अस्पताल महिला एवं शिशु विभाग की नर्स बहनों ने रक्षाबंधन त्योहार को एक अनोखे और प्रेरणादायक रूप में मनाया। अस्पताल में उपचाररत सभी बच्चों के बीच नर्स बहनों ने स्नेहपूर्वक रक्षा सूत्र बांधा और उनके स्वस्थ, सुखी व सुरक्षित जीवन की मंगलकामना की। इस अवसर पर बच्चों को मिठाई वितरित की गई। अस्पताल निदेशक हर्ष अजमेरा ने कहा कि रक्षाबंधन का वास्तविक अर्थ केवल एक धागे में बंधा रिश्ता नहीं, बल्कि एक-दूसरे की देखभाल और सुरक्षा का वचन है। अस्पताल की प्रशासक जया सिंह ने नर्स बहनों और समस्त कर्मी दल के इस मानवीय प्रयास की प्रशंसा करते हुए कहा कि इस पहल ने पर्व की सच्ची भावना प्यार, सेवा और संरक्षण को साकार कर दिया है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *