महिला लापता, खोज में जुटा है परिवार

हजारीबाग | शहर के पगमिल फ्रेंड्स कॉलोनी की रहने वाली 43 वर्षीय रेशमा शम्सी, पत्नी अफरोज़ खान पांच अगस्त को सुबह छह बजे से लापता है। महिला मानसिक रोग से पीड़ित है। इससे उबरने के बाद अचानक घर से निकली और लापता हो गईं। महिला की बड़ी बेटी शमा साहिबा ने बताया कि उनकी मां रेशमा नकाब पहने हुई है उनकी लंबाई करीब 5 फीट 6 इंच है। उनका रंग गोरा है तथा चेहरे के नीचे जला हुआ निशान है।कुछ समय से मानसिक रोग से पीड़ित थीं, हालांकि हाल के दिनों में उनकी मानसिक स्थिति सामान्य हो गई थी। घर में दो बेटे और दो बेटियां हैं। कहीं कि परिजन और रिश्तेदारों ने ग्रामीण क्षेत्रों सहित कई जगह तलाश की, लेकिन अभी तक कोई सुराग नहीं मिला। जनता से अपील किया है कि यदि किसी को रेशमा शम्सी के बारे में कोई जानकारी मिले तो कृपया 9801382066 नंबर पर सूचित करें।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *