राजस्थान लोक सेवा आयोग की वरिष्ठ अध्यापक भर्ती परीक्षा आज शनिवार से शुरू हुई जो 31दिसंबर तक चलेगी। 3 दिन चलने वाली इस परीक्षा के लिए में भीलवाड़ा में 75 सेंटर बनाए गए हैं। इन सेंटर पर करीब 26 हजार से ज्यादा स्टूडेंट एग्जाम देंगे। आज से दो पारियों में शुरू हुई ये परीक्षा सुबह 9:30 से 11तक आयोजित हुई और सेकेंड शिफ्ट में दोपहर 2 :30 से 5 बजे तक आयोजित की जा रही है।आज फर्स्ट शिफ्ट में सामाजिक विज्ञान की परीक्षा हुई वहीं दूसरी शिफ्ट में हिंदी का एग्जाम चल रहा है। एग्जाम को लेकर भीलवाड़ा के सेंटर्स पर ट्रिपल लेयर सिक्योरिटी की गई है। स्टूडेंट को एग्जाम सेंटर में 1 घंटे पहले एंट्री दी जा रही है। एंट्री से पहले उन्हें पूरी तरह से चेक करने उनके आधार कार्ड और सारी डिटेल मैच करने के बाद ही अंदर एंट्री दी गई। तेज ठंड को देखते हुए इस बार आरपीएससी ने स्टूडेंट को गर्म कपड़े पहनने की छूट दी है। भीलवाड़ा के गुलमंडी गर्ल्स स्कूल सेंटर पर स्टूडेंट एग्जाम देने के लिए पहुंचे जहां उनकी सिक्योरिटी चेक की गई और उसके बाद उन्हें एग्जाम में प्रवेश दिया गया।शाम 5 बजे तक सेकेंड शिफ्ट का एग्जाम चलेगा।


