मंडला के कान्हा टाइगर रिजर्व के किसली जोन से एक वीडियो सामने आया है। वीडियो में मादा सांभर अपने बच्चे को बचाने के लिए जंगली कुत्तों के झुंड से संघर्ष करती नजर आ रही है। साफ दिख रहा है कि पार्क की एक छोटी नदी के तट पर मादा सांभर और उसके बच्चे को जंगली कुत्तों ने घेर रखा है। कुत्तों का मुख्य निशाना सांभर का बच्चा है। लेकिन उसकी मां अपनी जान की परवाह किए बिना बच्चे को बचाने की हर संभव कोशिश कर रही है। सांभर ने पानी की गहराई को ही अपना सुरक्षित ठिकाना बनाया और जंगली कुत्तों को दूर तक खदेड़ने की कोशिश की। वहीं, जंगली कुत्ते भी आसानी से हार मानने को तैयार नहीं थे। वे लगातार अलग-अलग दिशाओं से हमला कर मादा सांभर का ध्यान भटकाने की कोशिश कर रहे थे। देखिए 4 तस्वीरें- शिकारी और शिकार के रिश्तों का क्लासिक उदाहरण
कान्हा टाइगर रिजर्व के डिप्टी डायरेक्टर पुनीत गोयल ने बताया कि यह वीडियो रविवार का है। पर्यटकों ने भी इसे देखा और महसूस किया कि कैसे एक मादा सांभर अपने बच्चे को बचाने के लिए संघर्ष कर रही थी। वहीं, जंगली कुत्ते योजनाबद्ध तरीके से शिकार करने की कोशिश कर रहे थे। यह शिकारी और शिकार के रिश्तों का एक क्लासिक उदाहरण है। ये खबर भी पढ़ें- कूनो से निकला चीता शहर की सड़कों पर दौड़ता दिखा मध्यप्रदेश के कूनो नेशनल पार्क के जंगल से निकला चीता वायु श्योपुर शहर में घुस गया। उसका शहर की सड़कों पर दौड़ लगाते वीडियो सामने आया है। चीता ने एक कुत्ते का शिकार भी किया है। ये वीडियो मंगलवार-बुघवार की दरमियानी रात का बताया जा रहा है। पढ़ें पूरी खबर…


