बैतूल में शनिवार को हुई मावठे बारिश से ठंड बढ़ गई है। बारिश के कारण तापमान गिरने की संभावना है। शनिवार दोपहर डेढ़ बजे हल्की फुहारों के साथ हुई बारिश मूसलाधार बरसात में बदल गई। जिससे कई जगह सड़कों पर पानी भर गया। मौसम विभाग के मुताबिक शाम तक बारिश जारी रहेगी। दोपहर डेढ़ बजे से शुरू हुई बारिश अगले तीन घंटे तक होने का अनुमान है। मौसम विभाग ने पहले ही शनिवार दोपहर में 57 से 74 फीसदी तक बारिश होने का अनुमान जताया था। मौसम विभाग के मुताबिक बारिश शाम साढ़े पांच बजे तक रुक सकती है। इस दौरान 5 मिमी बारिश हो सकती है। जबकि हवा की रफ्तार 13 किमी प्रति घंटे की रहेगी। नमी का प्रतिशत भी 87 से बढ़कर 100 पर पहुंचने का अनुमान है। तापमान 5 डिग्री तक गिरने की संभावना मौसम विभाग के मुताबिक करीब एक घंटे तक हुई तेज बारिश के चलते तापमान 5 डिग्री तक गिरने का अनुमान है। फिलहाल अधिकतम तापमान 24.7 डिग्री और न्यूनतम तापमान 17.5 डिग्री के आसपास बना हुआ है।


