मोटरसाइकिल दुर्घटना में 1 घायल

गढ़वा | भवनाथपुर थाना क्षेत्र के रोहिनिया गांव निवासी गोवर्धन राम का पुत्र नंदकुमार राम 25 वर्ष मोटरसाइकिल के टक्कर में घायल हो गया। उसे इलाज के लिए गढ़वा सदर अस्पताल में भर्ती किया गया है। घटना के संबंध में परिजनों ने बताया कि नंदकुमार राम अपने घर से मोटरसाइकिल पर सवार होकर भवनाथपुर जा रहा था। इसी क्रम में झगड़ा खाड़ गांव के पास विपरीत दिशा से आ रही मोटरसाइकिल सवार ने उसकी मोटरसाइकिल में टक्कर मार दी। इससे दोनों मोटरसाइकिल पर सवार घायल हो गए। घटना की जानकारी मिलने के बाद नंद कुमार राम के परिजनों ने घटनास्थल पर पहुंचकर उसे घायल अवस्था में उठाकर इलाज के लिए भवनाथपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए चिकित्सको ने बेहतर इलाज के लिए गढ़वा सदर अस्पताल रेफर कर दिया। इसके बाद परिजनों ने उसे 108 एंबुलेंस के मदद से गढ़वा सदर अस्पताल में भर्ती कराया। गढ़वा| डंडा थाना क्षेत्र के पपरवा गांव निवासी हरिहर चौधरी की पत्नी बबीता देवी 35 वर्ष कीटनाशक खाकर आत्महत्या करने का प्रयास की। उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती किया गया है। घटना के संबंध में बताया गया कि आपसी घरेलू किसी बात को लेकर बबिता देवी ने कीटनाशक खा लिया। घटना की जानकारी मिलने के बाद परिजनों ने उसे गढ़वा सदर अस्पताल में भर्ती कराया। जहां चिकित्सकों के अनुसार उसकी स्थिति स्थिर बनी हुई है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *