द ज्ञान कुंज एकेडमी विद्यालय इंदौर का वार्षिकोत्सव:रवींद्र नाट्यगृह के मंच पर बच्चों ने दी रंगारंग प्रस्तुतियां, रामायण के पात्रों ने जीता दिल

द ज्ञान कुंज एकेडमी विद्यालय के वार्षिकोत्सव का आयोजन रवींद्र नाट्यगृह में हुआ। विद्यालय के प्राचार्य पंकज सेठी एवं उनकी माताजी वर्षा सेठी द्वारा सरस्वती जी के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। इसके बाद गणेश वंदना, मल्हार, राजस्थानी, गुजराती, पंजाबी व पहाड़ी गीतों की मनमोहक प्रस्तुति दी गई। कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण रामायण के प्रसंग थे, जिसके द्वारा बच्चों ने अपनी प्रस्तुतियों में रामायण के हर किरदार की भूमिका का महत्व बताया। आभार शैफाली सेठी ने माना।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *