पूर्व प्रधानमंत्री डॉ मनमोहन सिंह का दो दिन पहले दुखद निधन हो गया हैं, जिसके कारण पूरे देश में शोक की लहर है। शनिवार को अंतिम यात्रा निकाली जा रही हैं। राष्ट्रीय शोक होने के बावजूद धार जिले के आदिवासी बाहुल्य क्षेत्र में एक शासकीय छात्रावास में वार्षिक उत्सव का आयोजन किया गया था, जिसमें स्कूली विद्यार्थियों के साथ स्टाफ भी फिल्मी गीतों पर जमकर झूमा है। इस पूरे आयोजन के वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे है। वीडियो में महिला स्टाफ झूमर गाने पर नाचते हुए नजर आ रही है। वीडियो सामने आने के बाद प्रभारी कलेक्टर ने स्टाफ को कारण बताओ नोटिस जारी कर दिया है। क्या है पूरा मामला दरअसल, पूरा मामला धार जिले के ग्राम धरावरा के कस्तूरबा गांधी बालिका छात्रावास विद्यालय का है। जहां पर शुक्रवार को वार्षिक उत्सव का आयोजन था। कार्यक्रम में स्कूली छात्राओं ने कई प्रस्तुतियां दी, इसी बीच छात्रावास का महिला स्टाफ भी फिल्मी गानों पर डांस करते नजर आए है। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। मामला प्रशासन के सामने आने पर वीडियो में दिखाई दे रहे स्टॉफ को नोटिस जारी किया गया है। धार विकासखंड के धरावरा स्थित कस्तूरबा गांधी कन्या विद्यालय आवासीय छात्रावास में राष्ट्रीय शोक के दौरान कार्यक्रम आयोजन के मामले में संबंधितों को नोटिस जारी किया गया है। जवाब के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। अभिषेक चौधरी, प्रभारी कलेक्टर व सीईओ, जिला पंचायत


