मंत्रालयिक कर्मचारी महासंघ की बैठक:जिले के सभी ब्लॉक में चुनाव कार्यक्रम घोषित, 12 जनवरी तक चुनाव के लिए पर्यवेक्षक लगाए

दौसा के जल संसाधन विभाग के कार्यालय में शनिवार को राजस्थान राज्य मंत्रालयिक कर्मचारी महासंघ जिला शाखा की बैठक नवनिर्वाचित जिलाध्यक्ष श्याम सुंदर गुर्जर की अध्यक्षता में आयोजित हुई। जिसमें जिले में रिक्त ब्लॉक अध्यक्ष व महामंत्री पद के लिए चुनाव करवाने का निर्णय लेकर चुनाव कार्यक्रम जारी किया गया। महामंत्री दयाशंकर महावर व कोषाध्यक्ष रत्नेश शर्मा ने बताया कि 4 जनवरी को ब्लॉक महवा, रामगढ़ पचवारा, नांगल राजावतान, सिकंदरा में पर्यवेक्षक द्वारिका प्रसाद अवस्थी, दयाशंकर महावर, शिवकुमार बटवाडा, रामबाबू सैनी, पूरणमल मीना, राजेंद्र मीना, मुकेश शर्मा, पृथ्वीसिंह गुर्जर, 5 जनवरी को सिकराय में पर्यवेक्षक रामसिंह मीना, कृष्ण मुरारी गुर्जर को लगाया है। इसी प्रकार 11 जनवरी को बांदीकुई, बसवा, बैजूपाडा में पर्यवेक्षक राकेश बंसीवाल, रत्नेश कुमार शर्मा, चंचल शर्मा, नंदलाल मीना, दीपक बैरवा, मुकेश गुप्ता, राजेश गुप्ता सहित 12 जनवरी को दौसा में जगदीश मीना, रामबाबू सैनी, राजेश पारीक, शिवकुमार बटवाडा, गुलाब सिंह कुशवाह, पूरणमल मीना को पर्यवेक्षक नियुक्त किया गया। इनके पर्यवेक्षण में चुनाव संपन्न करवाये जाएंगे। इस बैठक में कार्यालय मंत्री महेश महावर, लालाराम मीना, गिर्राज तिवाडी सहित कई विभागों के मंत्रालयिक कर्मचारी उपस्थित थे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *