पूर्व पीएम डॉ. मनमोहन सिंह को दी श्रद्धांजलि:कांग्रेस नेता बोले- देश की अर्थव्यवस्था को मजबूत बनाने में उनका अहम योगदान था

अलवर जिला कांग्रेस कमेटी कार्यालय पर शनिवार को पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह को श्रद्धांजलि दी गई। उनका देश के आर्थिक विकास में बड़ा योगदान रहा है। कांग्रेस के जिला अध्यक्ष योगेश मिश्रा ने बताया- पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह ने बतौर पीएम 10 साल देश की सेवा की। वे एक अर्थशास्त्री और राजनेता थे, जिन्होंने भारतीय अर्थव्यवस्था को विश्व बाजार के साथ जोड़ने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। डॉ. सिंह ने अपनी शिक्षा पंजाब विश्वविद्यालय, कैम्ब्रिज विश्वविद्यालय और ऑक्सफोर्ड विश्वविद्यालय से प्राप्त की। अर्थशास्त्र के प्रोफेसर के रूप में काम किया। वित्त मंत्रालय में मुख्य आर्थिक सलाहकार, योजना आयोग के उपाध्यक्ष और भारतीय रिजर्व बैंक के गवर्नर शामिल हैं। प्रधानमंत्री पी.वी. नरसिम्हा राव के मंत्रिमंडल में वित्त मंत्री रहे थे। उन्होंने भारतीय अर्थव्यवस्था को उदार बनाने और वैश्विक बाजार के साथ जोड़ने के लिए महत्वपूर्ण आर्थिक सुधार किए। उनकी नीतियों ने भारतीय अर्थव्यवस्था को तेजी से बढ़ने में मदद की। प्रधानमंत्री के कार्यकाल के दौरान कई महत्वपूर्ण नीतियों और कार्यक्रमों को लागू किया। उन्होंने शिक्षा, स्वास्थ्य और ग्रामीण विकास पर विशेष ध्यान केंद्रित किया और देश की अर्थव्यवस्था को मजबूत बनाने के लिए कई आर्थिक सुधार किए। डॉ. सिंह को उनकी सेवाओं के लिए कई पुरस्कार और सम्मान मिले हैं। उन्हें 1987 में पद्म विभूषण से सम्मानित किया गया था। 2002 में सर्वश्रेष्ठ सांसद के रूप में चुना गया था। डॉ मनमोहन सिंह एक महान अर्थशास्त्री और राजनेता थे, उनके योगदान को हमेशा याद किया जाएगा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *