5 फीट गहरे चैंबर में गिरे बुजुर्ग का वीडियो:गनीमत रही परिजन ने देख लिया; उज्जैन निगम ने 7 महीने से खुला छोड़ रखा गड्‌ढा

उज्जैन में बुजुर्ग 5 फीट गहरे खुले चैंबर में गिर गए। गनीमत रही कि परिजन ने उन्हें देख लिया और समय रहते गड्‌ढे से निकाल कर अस्पताल ले गए। घटना शहर के गोंसा दरवाजा के पास शुक्रवार रात की है। बुजुर्ग को अस्पताल से छुट्‌टी दे दी गई है। नगर निगम ने यह चैंबर 7 महीने से खुला छोड़ रखा है। शहर में बोहरा समाज के व्यवसायी शब्बीर भाई कापड़ीवाला शुक्रवार रात एक परिचित के घर गोंसा दरवाजा इलाके में पहुंचे थे। उनसे मिलने के बाद वे वापस लौटने के लिए घर से नीचे उतर कर सड़क पर पहुंचे ही थे, तभी उनका पैर फर्शी पर पड़ा। इससे वे चैंबर में गिर गए। घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है। घटना से स्थानीय लोगों में गुस्सा है। उन्होंने बताया कि नगर निगम में कई बार इसकी शिकायत कर चुके हैं, सीएम हेल्पलाइन में भी कॉल कर चुके हैं, लेकिन गड्‌ढे को बंद नहीं किया गया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *