बालोद में सतनामी समाज ने स्थापित की मिनीमाता की मूर्ति:पूर्व जिलाध्यक्ष बोले- पहली महिला सांसद के रूप में समाज सुधार में महत्वपूर्ण योगदान दिया

मिनीमाता की 53वीं पुण्यतिथि पर बालोद शहर के मिनीमाता चौक में सतनामी समाज ने उनकी मूर्ति स्थापित की। इस मौके पर जिलेभर से पहुंचे समाज के पदाधिकारियों ने मूर्ति की पूजा-अर्चना और माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की। समारोह के दौरान सैकड़ों लोगों ने मिनीमाता की आरती की। सतनामी समाज के जिलाध्यक्ष संजय बारले ने कहा कि नेशनल हाईवे निर्माण के साथ ही दो साल इंतजार के बाद मिनीमाता जी की मूर्ति स्थापना संभव हो सकी। जो समाज के लिए गर्व की बात है। पूर्व जिलाध्यक्ष विजय बघेल ने मिनीमाता जी के कार्यों को याद करते हुए कहा कि उन्होंने छत्तीसगढ़ की पहली महिला सांसद के रूप में समाज सुधार में महत्वपूर्ण योगदान दिया। पूर्व अध्यक्ष टिनेश्वर बघेल ने कहा कि मिनीमाता ने महिलाओं और दलितों के उत्थान के लिए आजीवन संघर्ष किया। उनका योगदान अमूल्य है। इस दौरान नगर पालिका अध्यक्ष प्रतिभा चौधरी मुख्य अतिथि रहीं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *