अवैध हथियार रखने और जमीन पर अवैध कब्जा कर कारोबार करने के मामले में जेल में बंद अपराधी संदीप थापा की ओर से दाखिल जमानत याचिका पर सोमवार को अपर न्यायायुक्त शैलेंद्र कुमार की अदालत में सुनवाई हुई। दोनों पक्षों की दलीलें सुनने के पश्चात अदालत ने आदेश सुरक्षित रख लिया। अदालत अपना आदेश 12 अगस्त को सुनाएगी। उसने 7 अगस्त को जमानत की गुहार लगाते हुए याचिका दाखिल की है। वरीय पुलिस पदाधिकारी के निर्देश पर सुखदेवनगर थाना की पुलिस ने 11 जून 2025 को संदीप थापा और बिट्टू सिंह के घर पर छापेमारी की थी। जिसमें संदीप थापा के घर से दो राइफल, उसकी 21 गोली बरामद की गई थी। साथ ही जमीन का इकरारनामा और खरीद-बिक्री से संबंधित दस्तावेज भी बरामद किए गए थे। इतना ही नहीं, संदीप थापा और उनके सहयोगी बिट्टू के द्वारा अपराध से अर्जित पैसा से खरीदी गई मर्सिडीज और एक्सयूवी वाहन जब्त किए गए थे। मामले में उसके खिलाफ सुखदेवनगर थाना में 317/2025 के तहत प्राथमिकी दर्ज है।


