13 अगस्त को तिरंगा यात्रा का होगा आयोजन

चाईबासा । भारतीय जनता पार्टी के द्वारा 13 अगस्त, दिन बुधवार को पूर्वाह्न 11 बजे तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया है। यह यात्रा सिद्धेश्वर नाथ मंदिर महुलसाईं रोड से प्रारंभ होकर शहर के विभिन्न क्षेत्रों से गुजरते हुए शहीद पार्क, मधु बाजार से पोस्ट ऑफिस चौक में समापन होगी। पार्टी की ओर से सभी से आम लोगों से आग्रह किया गया है कि तिरंगा यात्रा में सम्मिलित होकर देश की एकता एवं अखंडता का उत्साह वर्धन करें। साथ ही हम सभी मिलकर तिरंगे के सम्मान में अपनी सहभागिता दर्ज कराएं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *