भास्कर न्यूज | जैंतगढ़ जैंतगढ़ में भाजपा की ओर से तिरंगा यात्रा निकाली गई। प्रखंड महामंत्री अश्वनी चातर के नेतृत्व में तिरंगा यात्रा जैंतगढ़ के झंडा चौक से आरंभ हो कर नया बाजार, ठाकुर बाड़ी चौक,बस्ती हाट-टांड़ होते हुए पुनः झंडा चौक पहुंचा जहां भाजपा द्वारा निकले जा रहे तिरंगा यात्रा के उद्देश्य के बारे में लोगों को बताया गया। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व मुख्यमंत्री मधु कोड़ा उपस्थित थे। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि तिरंगा हमारे देश का आन बान और शान है। इस तिरंगे के लिए देश सपूतों ने अपनी बलिदानी दी है। हमें उन अमर शहीदों के बलिदानी का प्रतीक तिरंगा की मान सम्मान बनाए रखना है, जो इस देश के वासी हैं चाहे वे किसी भी जाती धर्म के हो उन्हें तिरंगा से प्यार करना होगा, तिरंगा का सम्मान करना होगा। हमारा देश मात्र एक भू खंड नहीं बल्कि देश वासियों का आत्मा है और उस आत्मा की शान है तिरंगा। उन्होंने कहा कि देश में कांग्रेस ने साठ वर्षों तक शासन किया। इन साठ वर्षों में उनकी उपलब्धि यही रहा कि अक्साई चीन हमारे हाथ से निकल गया। पाक अधिकृत कश्मीर निकल गया। उनके शासन काल में विदेशों में भारतीयों का मान सम्मान नहीं होता था। लेकिन अब विदेशों में शान से कहा जाता है कि हम भारतीय है। केवल पंद्रह साल के शासन काल में ही भाजपा की सरकार ने भारत को विश्व गुरु के रूप में खड़ा कर दिया है। नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में आज हमारा देश तीसरा सबसे बड़ा आर्थिक देश बन गया है। उन्होंने आह्वान करते हुए कहा कि मेरा सभी से अपील है कि 15 अगस्त को सभी देशवासी घर घर में तिरंगा फहराएं।


