भास्कर न्यूज | अमृतसर नॉर्दर्न रेलवे मेन्स यूनियन जंक्शन ब्रांच की बैठक वाइस प्रेजिडेंट कामरेड हरविंदर सिंह की अध्यक्षता में हुई। इस मीटिंग में सभी पदाधिकारी व डेलीगेट उपस्थित हुए। बैठक में यूआरएमयू के पूर्व ब्रांच सेक्रेटरी सन्नी बब्बर, वाइस प्रेजिडेंट जतिंदर कुमार, मौजूदा वाइस प्रेजिडेंट अमित कुमार अपने साथियों के साथ एनआरएमयू में शामिल हुए। ब्रांच सेक्रेटरी विवेक महाजन ने शामिल हुए सदस्यों का स्वागत किया और उन्हें विश्वास दिलाया कि उन्हें उनकी यूनियन पूरा मान सम्मान देगी। एनआरएमयू में शामिल हुए सन्नी बब्बर का कहना था कि वह कड़ी मेहनत के साथ एनआरएमयू को मजबूत करेंगे। उन्होंने कहा कि यूनियन की बढ़िया नीतियों को देखते हुए उक्त यूनियन ज्वाइन की है। इस अवसर पर एनआरएमयू में शामिल होने वालों में अमन कुमार, राजेश कुमार, रविंद्र साहनी, रमेश, कुलदीप सिंह, युवराज, रिजवान, अरुण दीप, दलबीर सिंह, नौनिहाल सिंह, सोनू, राजवंत कौर, जीवन बाला, रजनी बाला, जसप्रीत कौर, दीपक, कश्मीर सिंह, सतेंद्र कुमार, लवप्रीत, अरविंद शर्मा भी मौजूद थे। इनके अलावा कामरेड प्रदीप कुमार, सोन बाबू यादव, हरसिमरन सिंह, प्रदीप कुमार, मनजीत सिंह, रविन्द्र गिल, प्रीतम सिंह, रॉकी, गुरप्रीत सिंह, रजिंदर सिंह सहित तमाम साथी मौजूद थे।


