किसानों का लैंड पूलिंग नीति के खिलाफ प्रदर्शन 10 हजार से ज्यादा बाइक सवारों ने निकाला मार्च

भास्कर न्यूज | अमृतसर किसान-मजदूर मोर्चा ने लैंड पूलिंग नीति के खिलाफ बाइक रैली निकालकर रोष जताया। सुबह 8 बजे गहरी मंडी जंडियाला से 10 हजार से ज्यादा बाइक सवार किसानों ने रोष मार्च निकाला। किसानों ने गोल्डन गेट से होते हुए इंडिया गेट श्याम सिंह अटारीवाला तक मार्च निकाला। यहां से रामतीर्थ रोड से होते हुए जिले के 4 गांवों जिन्हें लैंड पूलिंग में शामिल किया गया वहां तक मार्च निकाला गया। इस दौरान तकरीबन एक किलोमीटर तक मोटरसाइकिलों की लाइन देखने को मिली। किसान नेता सरवन पंधेर ने कहा कि पंजाब सरकार लैंड पूलिंग नीति को लागू करने के लिए लगातार अड़ी कर रही है, लेकिन आज भीड़ ने यह साबित कर दिया है कि इस नीति को लेकर भारी विरोध है। उन्होंने कहा कि 20 अगस्त को जालंधर के कुक्कड़ गांव में किसान मजदूर मोर्चा एक विशाल रैली करेगा। इस अवसर पर जसविंदर सिंह लोंगोवाल, मंजीत सिंह राय, बलदेव सिंह जीरा, बलवंत सिंह बेहरामके, मलकीत सिंह मौजूद थे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *